मुख्यमंत्री ने भोजपुर में 740 करोड़ से अधिक लागत की 432 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

पेंशनधारी, जीविका दीदियों और अन्य लाभुकों से संवाद, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

पटना/भोजपुर, 07 सितम्बर 2025।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भोजपुर जिला के बिहियां चौरस्ता में आयोजित कार्यक्रम से 740 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 432 विकास योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं उद्घाटन किया।


प्रमुख योजनाएँ

  • 105.16 करोड़ रुपये की लागत से आरा-बक्सर फोरलेन (NH-922) से छपरा भाया बबुरा पथ को 4 लेन से 6 लेन में चौड़ीकरण।
  • 33.89 करोड़ रुपये की लागत से जीरो माइल से पातर तक पथ चौड़ीकरण।
  • 87 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत आउटफॉल नाला, संप हाउस व न्यू पुलिस लाइन से MP बाग नाला मोड़ तक नए संरेखण का निर्माण।
  • 31.30 करोड़ रुपये की लागत से चंदवा-गांगी-धरहरा तक नहर बांध पर सड़क।
  • 18.43 करोड़ रुपये की लागत से संदेश-अखगांव-कोईलवर नहर बांध सड़क।
  • 53.94 करोड़ रुपये से वामपाली-चंदवा मोड़-पकड़ी चौक तक चौड़ीकरण।
  • 27.87 करोड़ रुपये की लागत से ओझबलिया पुल से बचरी पुल तक बाईपास।
  • 14.11 करोड़ रुपये से आरा रेलवे स्टेशन से जज कोठी मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण।
  • 37.19 करोड़ रुपये से आरण्य देवी मंदिर (आरा) से आरा-अक्सर फोरलेन तक चौड़ीकरण।
  • 14 करोड़ रुपये से तरारी के ग्राम देव में सूर्य मंदिर परिसर का विकास कार्य

इसके अलावा—

  • 92 योजनाओं का शिलान्यास (लागत ₹211.19 करोड़)।
  • 329 योजनाओं का उद्घाटन (लागत ₹87.82 करोड़)।

लाभुकों से संवाद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पेंशनधारियों, जीविका दीदियों और अन्य लाभुकों से संवाद किया।

  • 187 जीविका स्वयं सहायता समूहों को ₹2.40 करोड़ का सांकेतिक चेक प्रदान किया।
  • बासगीत पर्चा, बैटरी चालित ट्राईसाइकिल की चाबी भी लाभुकों को दी गई।

लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा:

  • पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 होने से बड़ी राहत।
  • 125 यूनिट बिजली फ्री मिलने से बचत हो रही है।
  • जीविका दीदियों ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं।

मुख्यमंत्री का संबोधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि—

  • “महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर काम हो रहा है।”
  • “स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियाँ बहुत अच्छा काम कर रही हैं। आप सभी मेहनत से काम करते रहिए, सरकार हरसंभव मदद कर रही है।”

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे

इस मौके पर मंच पर—

  • उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,
  • जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,
  • मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत,
  • पुलिस महानिदेशक विनय कुमार,
  • मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमारकुमार रवि,
  • पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप आर. पुडकलकुट्टी,
  • आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह,
  • जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया,
  • पुलिस अधीक्षक राज
    सहित बड़ी संख्या में वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और लाभार्थी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading