भागलपुर, 04 सितंबर 2025: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार DRCC भागलपुर द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु आज विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत ई-रिक्शा के माध्यम से लाउडस्पीकर और पंपलेट वितरण कर गांव, गली, मोहल्ला और कस्बों में योजनाओं की जानकारी दी गई।
अभियान के तहत गतिविधियां
- आज यह अभियान राधोपुर, जयरामपुर, खैरपुर आदि क्षेत्रों में चलाया गया।
- लोगों को योजनाओं की सुविधा और पात्रता शर्तों के बारे में जागरूक किया गया।
कॉलेज और पंचायत स्तर पर प्रचार
- राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बरारी, भागलपुर में
- डीआरसीसी प्रबंधक श्री रवि रंजन कुमार
- पीएमयू लीड श्री गोविन्द कुमार
- SWO श्री कन्हैया कुमार और श्री नीरज कुमार
ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी छात्रों को दी।
- इसी क्रम में
- AMS श्री गिरी रंजन कुमार
- SWO श्री सुबोध कुमार रमानी
ने नागहार पंचायत और जीबी कॉलेज, नवगछिया में जाकर बच्चों व युवाओं को योजनाओं की जानकारी दी।


