भागलपुर : विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

भागलपुर, 04 सितंबर 2025-आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला समीक्षा भवन, भागलपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की।

बैठक में तीनों अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।


विधि-व्यवस्था पर फोकस

  • BNSS की धारा 126 और 135 के अंतर्गत सभी थानों में बॉन्ड डाउन की कार्रवाई करने के निर्देश।
  • अवैध हथियारों की जब्ती पर जोर दिया गया।
  • पिछले 10 वर्षों के चार्जशीटर अपराधियों, सांप्रदायिक और जातीय विवाद करने वालों तथा मतदान में व्यवधान डालने वाले अपराधियों की सूची तैयार कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश।

चुनावी सभा और सुरक्षा व्यवस्था

  • सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना अध्यक्ष चुनावी सभाओं के लिए स्थल निरीक्षण कर उसकी क्षमता अंकित कर सूची तैयार करें।
  • सीएपीएफ आवासन स्थलों पर शौचालय व पेयजल की उपलब्धता की जांच हो। आवश्यकता पड़ने पर शौचालय निर्माण का प्रस्ताव दिया जाए।
  • जिन मतदान केंद्रों पर सीएपीएफ की टैगिंग जरूरी है, उनकी सूची पहले से तैयार करने के निर्देश।

ERO-ARO की तैयारी

  • प्रेस नोट जारी होने के बाद ERO, RO, AERO और ARO की जिम्मेदारी शुरू हो जाएगी।
  • सभी ERO को मतदान केंद्रों की वल्नरेबिलिटी और क्रिटिकलिटी की मैपिंग करने का आदेश।
  • सभी कार्यों के लिए समयसीमा तय करने के निर्देश।

अन्य प्रमुख निर्देश

  • वाहन पार्किंग स्थल और ईवीएम डिस्पैच सेंटर का चयन शीघ्र किया जाए।
  • थाना-वार शस्त्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाए।
  • चुनावी ड्यूटी के लिए आवश्यक वाहनों का आकलन कर सूची वाहन कोषांग को उपलब्ध कराई जाए।
  • संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च के लिए रूट चार्ट तैयार किया जाए।
  • मतदान केंद्रों के क्लस्टर पर नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए जाएं।
  • प्रत्येक प्रखंड में हेलीपैड स्थल का चयन कर अक्षांश-देशांतर सहित सूची उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में मौजूद अधिकारी

बैठक में पुलिस अधीक्षक नवगछिया, उप विकास आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी ERO और सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी शामिल हुए।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading