भागलपुर :सभी पंचायतों में बनेगा खेल क्लब, 12 सितंबर तक ऑनलाइन निबंधन का मौका

भागलपुर, 4 सितंबर 2025: राज्य सरकार ने युवाओं को खेल से जोड़ने और ग्रामीण स्तर पर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में खेल क्लब का गठन किया जा रहा है।

इसके लिए जनवरी 2025 में ऑनलाइन निबंधन पोर्टल खोला गया था, जिसके तहत प्रत्येक पंचायत में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

भागलपुर जिले की स्थिति

  • अध्यक्ष पद के लिए 165 ग्राम पंचायतों से आवेदन आए।
  • सचिव पद के लिए 175 पंचायतों से आवेदन हुए।
  • कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल 29 पंचायतों से आवेदन प्राप्त हुए।

जिले के 73 पंचायतों में अध्यक्ष, 63 पंचायतों में सचिव और 209 पंचायतों में कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन नहीं आ पाए।

निबंधन की नई तिथि

इन खाली पदों के लिए अब 12 सितंबर 2025 तक पुनः ऑनलाइन निबंधन का अवसर दिया गया है। इच्छुक खिलाड़ी, प्रशिक्षक या खेल प्रेमी (आयु सीमा 14–45 वर्ष) पंचायतवार https://club.biharsports.org/ पोर्टल पर निबंधन करा सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

  • यदि किसी पंचायत से एक ही आवेदन आता है, तो आवेदक को निर्विरोध चुन लिया जाएगा।
  • अगर एक से अधिक आवेदन आते हैं, तो चुनाव के माध्यम से चयन किया जाएगा।

सबौर प्रखंड की स्थिति

  • अध्यक्ष पद : बरारी, लोदीपुर, शंकरपुर पंचायत।
  • सचिव पद : फरका, खनकित्ता, चंदेरी, परघरी, बैजलपुर, रजंदीपुर, लैलख पंचायत।
  • कोषाध्यक्ष पद : सभी पंचायतों में आवेदन आमंत्रित।

अन्य प्रखंडों में जिन पंचायतों में चुनाव होने हैं, उनकी सूची जिला खेल कार्यालय, भागलपुर से प्राप्त की जा सकती है।

👉 जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि पंचायत स्तर पर खेल क्लब बनने से गांव-गांव में खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…