भागलपुर : बाईपास पर पिकअप चालक से 25 हजार रुपये की छिनतई, हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

भागलपुर, 4 सितंबर 2025 –बाईपास थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक पिकअप चालक से 25 हजार रुपये लूट लिए। घटना खुटाहा रेलवे पुल के पास स्थित एक नर्सरी के समीप रात करीब 9 बजे हुई।

बाइक सवार बदमाशों ने रोकी गाड़ी

जानकारी के अनुसार, पिकअप पर चालक मिथिलेश कुमार (नाथनगर निवासी), उसके साथी पंकज कुमार और महेंद्र यादव (अलीगंज, बाबरगंज निवासी) सवार थे। यह लोग पीरपैंती से बैटरी का पानी डिलीवरी कर भागलपुर लौट रहे थे।

नर्सरी के पास अचानक दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने पिकअप को रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल सटाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में लगभग 25 हजार रुपये थे।

घायल चालक पहुंचा थाने

वारदात में घायल हुए पंकज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। चालक मिथिलेश कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ितों के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है

पुलिस जांच में जुटी

बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि छिनतई की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…