पीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आज बिहार बंद, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा असर

पटना, 5 सितंबर 2025 –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने गुरुवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा।

महिला मोर्चा की अगुवाई में बंद

एनडीए के सभी घटक दलों के महिला मोर्चा ने इस बंद की घोषणा की है। बंद के दौरान एनडीए ने राज्यभर में चक्का जाम और बाजार बंद कराने का ऐलान किया है। हालांकि, रेल सेवाएं और आपातकालीन सेवाएं इस बंद से मुक्त रहेंगी।

जिलों में चला अपील अभियान

बंद को सफल बनाने के लिए बुधवार को बिहार के विभिन्न जिलों में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। लोगों से अपील की गई कि वे इस बंद में सहयोग दें और प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का शांतिपूर्ण विरोध करें।

राजनीतिक गरमाहट बढ़ी

इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है।

  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मंच पर अभद्र शब्द कहने वाले का महागठबंधन से कोई संबंध नहीं है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
  • वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बंद बिहारी अस्मिता और मातृ सम्मान की रक्षा के लिए है और इससे पूरे देश को संदेश जाएगा।

 

  • Related Posts

    राज्यसभा में ‘पंच’ के बाद NDA का प्रहार! मांझी बोले— “पैसे लेकर टिकट दोगे तो विधायक भागेंगे ही”; विजय सिन्हा का तंज— “राजद में बंधुआ मजदूर हैं विधायक”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्व रेलवे के ‘रियल हीरोज’ का होगा सम्मान! 100 रेलकर्मियों को ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’; जानें कैसे चुने गए ये ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading