भागलपुर: 8 से 20 सितंबर तक मनाया जाएगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा, 16 को बच्चों को दी जाएगी कृमि मुक्ति दवा

भागलपुर, 3 सितंबर 2025 –स्वास्थ्य विभाग की पहल पर जिले में 8 से 20 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। वहीं, 1 से 7 सितंबर तक दंपत्ति संपर्क अभियान चलाया जा रहा है और 16 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर जिलेभर में बच्चों को कृमि मुक्ति दवा खिलाई जाएगी।

यह जानकारी परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर एवं एसीएमओ सह डीआईओ धनंजय कुमार ने जिलास्तरीय समन्वय बैठक में दी। बैठक का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया के तकनीकी सहयोग से किया गया।

कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दवा

16 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल टैबलेट दी जाएगी।
उन्होंने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि स्कूलों में 14 वर्ष से अधिक उम्र की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने में भी पूरा सहयोग सुनिश्चित करें।

फैमिली प्लानिंग पर जोर

बैठक में जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) भरत सिंह ने 2024 और 2025 की अप्रैल से जुलाई अवधि के दौरान महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, कॉपर टी, गर्भ निरोधक गोलियां और कंडोम वितरण जैसे परिवार नियोजन उपायों का प्रखंडवार आंकड़ा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कमी है, वहां सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

सब-डरमल इंप्लांट: आधुनिकतम सुविधा

पीएसआई इंडिया की प्रोग्राम मैनेजर रितु तिवारी ने बताया कि कहलगांव और नवगछिया प्रखंड में महिलाओं को सब-डरमल इंप्लांट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह सुविधा बिहार में सबसे पहले भागलपुर और पटना जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई थी। भागलपुर में इसकी शुरुआत सदर अस्पताल और जेएलएनएमसीएच (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) से की गई थी।

बैठक में शामिल पदाधिकारी

इस मौके पर शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के पदाधिकारी, जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी), प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम), फैमिली प्लानिंग कॉर्डिनेटर, सीफार से सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट जय प्रकाश कुमार, पीएसआई इंडिया से नवीन राय समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…