ईशीपुर बाराहाट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 176 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, एक शराब माफिया गिरफ्तार

भागलपुर, 03 सितंबर।ईशीपुर बाराहाट थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में 176.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

गुप्त सूचना पर छापेमारी

डीएसपी डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के धुनियाचक (हरदेवचक यादव टोला) निवासी गौतम कुमार, पिता स्व. रामकृश्ण यादव, अपने घर में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब का भंडारण कर रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई।

बरामदगी और गिरफ्तारी

छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड की 176.25 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई और मौके से गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी का नेटवर्क काफी बड़ा है और वह लंबे समय से अवैध शराब कारोबार में सक्रिय था।

पुराना अपराधी

गौतम कुमार के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018 और 2020 में उस पर मधनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हो चुका है।

कार्रवाई जारी

डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मधनिषेध अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। साथ ही शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मनीष कुमार, उपनिरीक्षक नंदन महतो, एएसआई चंदन कुमार मालाकार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।


 

  • Related Posts

    भोजपुर परिवहन कार्यालय में अवैध वसूली का बड़ा खुलासा: महिला MVI के भतीजे समेत दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर कार्रवाई का इंतजार

    आरा — बिहार के भोजपुर…

    Continue reading
    जिला टॉपर सादिया खातून का सम्मान, बिहपुर में आयोजित समारोह में किया गया अभिनंदन

    भागलपुर/बिहपुर — इंटरमीडिएट परीक्षा में…

    Continue reading