नवगछिया में युवक की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग मामले की जांच के आदेश

नवगछिया, 3 सितंबर।नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 1 सितंबर की दोपहर साइबर थाना को सूचना मिली थी कि मामले का अभियुक्त लड़की के घर में घुसकर हंगामा कर रहा है और आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दे रहा है।

थाना की टीम मौके पर पहुंची तो युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसपी कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि परिजनों से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक मृतक और युवती के बीच प्रेम संबंध था। कुछ महीनों से युवती ने बातचीत बंद कर दी थी, जिसके बाद युवक ने युवती के निजी फोटो और वीडियो पर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें वायरल कर दिया था।


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading