महिला रोजगार योजना से बिहार की जीडीपी में आएगा उछाल : संजय झा

पटना, 3 सितंबर।जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था और जीडीपी में भी नई ऊर्जा का संचार करेगी।

पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रवक्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए संजय झा ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को दी जा रही 2 लाख 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार की जीविका दीदियों ने विकास का नया इतिहास रचा है और यही वजह है कि महिला रोजगार योजना राज्य को नई दिशा देगी। प्रवक्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को मजबूती से जनता के सामने रखने का निर्देश दिया गया।

संजय झा ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि राजद अब पूरी तरह अपने मुद्दों से भटक चुका है और कांग्रेस की फॉलोअर बन गया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में एंड्रोमेडा इंडिया का जोनल ऑफिस शुरू, अब होम लोन से वाहन लोन तक सभी सेवाएं होंगी आसान

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम

    Share Add as a preferred…