खगड़िया: तमिलनाडु जा रहे मजदूर की चलती ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भागलपुर/खगड़िया।खगड़िया जिले के महेशखुट स्टेशन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। औलिया थाना क्षेत्र के बिहपुर निवासी 35 वर्षीय दिलीप कुमार मालाकार चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दिलीप मजदूरी करने के लिए तमिलनाडु जा रहे थे। वह बिहपुर स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान महेशखुट स्टेशन के पास उनका संतुलन बिगड़ गया और वे चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़े।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले गोगरी जमालपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

मृतक दिलीप तमिलनाडु में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…