रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 1 करोड़ का बीमा कवर, भारतीय रेलवे और एसबीआई में ऐतिहासिक समझौता

भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक ने कर्मचारियों को मिलेगा उन्नत बीमा कवरेज

अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, 01 सितम्बर 2025 :भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत रेलवे कर्मचारियों को अब पहले से कहीं अधिक बीमा लाभ मिलेंगे। यह समझौता माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव की गरिमामयी मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार और एसबीआई के अध्यक्ष श्री सी.एस. शेट्टी भी उपस्थित थे।

क्या हैं समझौते के मुख्य लाभ?

  • 1 करोड़ रुपए का उन्नत बीमा कवरेज दुर्घटनावश मृत्यु की स्थिति में।
  • 1.6 करोड़ रुपए का हवाई दुर्घटना (मृत्यु) बीमा कवर।
  • 1 करोड़ रुपए तक का अतिरिक्त कवर रुपे डेबिट कार्ड पर।
  • 1 करोड़ रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना (स्थायी पूर्ण विकलांगता) कवर।
  • 80 लाख रुपए तक का व्यक्तिगत दुर्घटना (स्थायी आंशिक विकलांगता) कवर।
  • 10 लाख रुपए का प्राकृतिक मृत्यु बीमा — बिना किसी प्रीमियम या मेडिकल जांच के।

मौजूदा व्यवस्था से बड़ा बदलाव

अब तक सीजीईजीआईएस के तहत समूह ए, बी और सी के कर्मचारियों को क्रमशः 1.20 लाख रुपए, 60,000 रुपए और 30,000 रुपए का बीमा कवरेज मिलता था। नए एमओयू के तहत बीमा राशि में भारी वृद्धि हुई है।

7 लाख कर्मचारियों को सीधे फायदा

करीब 7 लाख रेलवे कर्मचारियों के वेतन खाते एसबीआई में हैं। ऐसे में यह समझौता कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह साझेदारी रेलवे कर्मचारियों के लिए एक संवेदनशील और मानवीय पहल के रूप में देखी जा रही है, खासकर अग्रिम पंक्ति के ग्रुप-सी कर्मचारियों और अन्य के लिए।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह समझौता रेलवे परिवार की सुरक्षा और भविष्य की गारंटी को और मजबूत बनाएगा।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading