मालदा टाउन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

कोलकाता, 01 सितम्बर 2025 :पूर्व रेलवे ने सूचित किया है कि मालदा टाउन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/ नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 28.08.2025 से 03.09.2025 तक चलेगा।

मार्ग परिवर्तन :

  • 22501 एसएमवीटी बेंगलुरु – न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस (यात्रा तिथि 02.09.2025)
  • 22503 कन्याकुमारी – डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (यात्रा तिथि 01.09.2025)

उपरोक्त ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर रामपुरहाट – दुमका – भागलपुर – मुंगेर – खगड़िया – कटिहार होकर चलाई जाएंगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस अस्थायी बदलाव पर ध्यान दें और अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं। हुई असुविधा के लिए खेद है।

पूर्व रेलवे यात्री सेवाओं को सुरक्षित एवं कुशल बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…

    चतरा गार्ड हत्याकांड: रॉकी यादव और सरकारी बॉडीगार्ड हिरासत में, खैनी मांगने के विवाद से शुरू हुआ मामला

    Share Add as a preferred…