बांका में टोटो की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक फरार

भागलपुर/बांका। जिले के बाजार क्षेत्र में सोमवार को टोटो की टक्कर से घायल हुए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय दामोदर पंडित के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दामोदर पंडित बाजार से रोजमर्रा का सामान लेने जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित टोटो ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बांका सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में कोहराम, चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने टोटो चालक की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर बढ़ती टोटो वाहनों की अराजकता और लापरवाही की ओर ध्यान आकर्षित किया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली, ऊर्जा मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की व्यापक समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    बिहार में सड़क विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी, 3000 किलोमीटर राजमार्ग और 40 से अधिक पुलों के मुद्रीकरण पर मंथन

    Share Add as a preferred…