भागलपुर : पुलिस अधिकारी पर बयानबाजी करने पर विधायक गोपाल मंडल के पुत्र आशीष मंडल पर कार्रवाई

नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में गणेश पूजा समारोह के दौरान पुलिस अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के पुत्र आशीष मंडल पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर कार्रवाई

इस्माईलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच की गई। इसके आधार पर विधायक पुत्र को नोटिस जारी किया गया है और निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

नियम-कानून के खिलाफ बयानबाजी

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा प्रशासन या पदाधिकारियों के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी करना कानून के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई समस्या है, तो वह उचित माध्यम से वरीय अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करा सकता है।

बीएनएस कानून के तहत नोटिस

पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल आशीष मंडल को नोटिस जारी कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने से पहले BJP सक्रिय, मंत्रियों से मांगा रिपोर्ट कार्ड

    Share Add as a preferred…

    पटना में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बवाल, रेलवे ट्रैक पर उतरे अभ्यर्थी; पथराव में रेल आईजी समेत कई घायल

    Share Add as a preferred…