भागलपुर : सोमवार को कई इलाकों में कटेगी बिजली, विभाग ने जारी की सूची

भागलपुर। शहरवासियों को सोमवार को दिनभर बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग (मुजाहिदपुर उप-प्रभाग) ने बताया कि मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

कहाँ-कहाँ रहेगा असर

  • मोजाहिदपुर : मोहद्दीनगर और कलबगंज इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इस दौरान एबी केबल लगाने और सर्विस कनेक्शन शिफ्टिंग का कार्य होगा।
  • इशाकचक : भोलानाथ पुल फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां 11 केवी फीडर की मरम्मत की जाएगी।
  • मौलानाचक : पातालबाबू फीडर को एक घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। यहां 315 केवीए डीटीआर पोल लगाने का काम होगा।

विभाग की अपील

बिजली विभाग ने कहा है कि उपभोक्ता पहले से आवश्यक इंतज़ाम कर लें। निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    जमीन की नापी को लेकर बवाल, दो पक्षों में हिंसक झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

    Share Add as a preferred…

    शादी के महज एक महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Share Add as a preferred…