सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भगवानपुरहाट कांड-14/21 का कुख्यात अभियुक्त धर्मेंद्र राय गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल

सिवान, 31 अगस्त 2025।पुलिस अधीक्षक सिवान के निर्देशन में भगवानपुरहाट थाना पुलिस और DIU टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पर भगवानपुरहाट थाना कांड संख्या 14/21 समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई

रविवार की देर रात करीब 1 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कांड संख्या 14/21 का वांछित अपराधी धर्मेंद्र राय (पिता–मदन राय, निवासी–मतनपुरा, ग्राम रामपुर, थाना भगवानपुरहाट) अपने घर में छिपा है। सूचना मिलते ही पुलिस और DIU की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही धर्मेंद्र राय ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली धर्मेंद्र राय के बाएँ पैर में लग गई। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल सिवान में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

धर्मेंद्र राय लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसके खिलाफ दर्ज प्रमुख मामले—

  1. थाना कांड संख्या 152/18 (धारा 272/273/308/420 भा.दं.वि. एवं 30(a)/41(1) Excise Act)
  2. थाना कांड संख्या 30/18 (धारा 272/273/308/420 भा.दं.वि. एवं 30(a)/41(1) Excise Act)
  3. थाना कांड संख्या 14/21 (धारा 302/34 भा.दं.वि. एवं 27 Arms Act)
  4. थाना कांड संख्या 141/25 (धारा 126(2)/115(2)/118(1)/303(2)/74/352/351(2)/3(5)/329(3) BNS)
  5. थाना कांड संख्या 283/25 (धारा 126(2)/115(2)/118(1)/303(2)/329(3)/352/351(2)/3(5) BNS)

बरामद हथियार

  • एक देशी कट्टा
  • दो जिंदा कारतूस
  • दो खोखा (कट्टा)
  • एक खोखा (पिस्टल)

शामिल पुलिस टीम

  • भगवानपुरहाट थाना पुलिस
  • DIU टीम
  • लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस
  • जीरादेई थाना पुलिस

इस सफल अभियान से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम लगेगी और पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    नेपाल में प्रिंस यादव की मौत पर गरमाई राजनीति, पप्पू यादव बोले- यह हत्या है, दोषियों पर हो कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगी कृषि योजनाओं की जानकारी

    Share Add as a preferred…