बौंसी: गांधी चौक स्थित ज्वेलर्स पर हमला, व्यवसायी नवीन भुवानियां को गोली मारकर बदमाश फरार

बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के गांधी चौक में शनिवार की शाम बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद अपराधियों ने शिव भुवानियां ज्वेलर्स पर धावा बोलकर लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर दुकान मालिक नवीन भुवानियां (41 वर्ष) को छाती और पेट में चार गोलियां मार दीं। गंभीर हालत में उन्हें रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

नवीन भुवानियां आभूषण की दुकान के साथ-साथ शहर में शिव स्वीट्स रेस्टोरेंट भी संचालित करते थे।

घटना की सूचना पर डीएसपी अर्चना कुमारी और थानाध्यक्ष सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुकान और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है और लगातार छापेमारी चल रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन बाइकों पर सवार छह नकाबपोश हथियारबंद बदमाश पहुंचे। इनमें से चार अपराधी दुकान में घुसे और लूटपाट की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर व्यवसायी को गोली मार दी गई। इसके बाद अपराधी गांधी चौक से मेला मैदान होते हुए झारखंड की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोग बौंसी बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…