भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

भागलपुर।भागलपुर में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गौराचक्की निवासी एक युवक की मौत भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। हादसा दोपहर लगभग 1:30 बजे मुस्लिम स्कूल समपार के पास हुआ।

मोबाइल छिनतई के दौरान हुई घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक किसी चोर को पकड़ने की कोशिश कर रहा था, जिसने उसका मोबाइल छीन लिया था। उसी दौरान युवक रेल पटरी पर आ गया और ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं मोबाइल लेकर भागा आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए और रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…