भागलपुर में जमीन विवाद को लेकर वार्ड 13 के पार्षद रंजीत मंडल की पिटाई

भागलपुर।शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। वार्ड संख्या 13 के पार्षद और सशक्त स्थाई समिति के सदस्य रंजीत मंडल की जमीन विवाद को लेकर सार्वजनिक रूप से जमकर पिटाई कर दी गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई।

विवाद की वजह

मामला शंकर साह की जमीन से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि रंजीत मंडल ने उक्त जमीन आइसक्रीम फैक्ट्री लगाने के लिए भाड़े पर लिया था। तय समय बीत जाने के बाद भी जब जमीन खाली नहीं की गई, तो विवाद गहराता चला गया।

कहासुनी से मारपीट तक

स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार को इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई और मारपीट में बदल गया। इस दौरान शंकर साह पक्ष के लोगों ने पार्षद रंजीत मंडल की पिटाई कर दी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल जमीन विवाद के पूरे मामले की जांच की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर डीएम ने कहलगांव अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    एनटीपीसी कहलगांव में बालिका सशक्तिकरण अभियान का भव्य समापन, 127 बालिकाओं ने सीखे आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के गुर

    Share Add as a preferred…