विधायक गोपाल मंडल के पुत्र आशीष मंडल का विवादित बयान, वीडियो वायरल

भागलपुर/नवगछिया: जदयू विधायक गोपाल मंडल के पुत्र आशीष मंडल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। गणेश चतुर्थी के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से पुलिस के खिलाफ भड़काऊ बयान दे डाला।

आशीष मंडल ने लोगों से कहा —
“अगर कोई पुलिस वाला आपको परेशान करे तो आप कहिए कि हम गोपाल मंडल के परिवार से हैं। इसके बाद भी अगर पुलिस आँख उठाकर देखे तो उसका आँख निकाल लेंगे।”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के इस्माइलपुर देवन मंडल टोला की है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अब तक स्वतंत्र रूप से नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि आशीष मंडल का विवादों से पुराना नाता रहा है। वर्ष 2022 में उन्होंने कहा था — “ना मैं किसी से डरता हूं, ना मेरे पिता डरते हैं क्योंकि मेरे पापा विधायक हैं।”
वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने दबंगई दिखाते हुए कदवा थाना प्रभारी को धमकी दी थी। इस मामले में उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने का केस दर्ज हुआ था।

वर्तमान में वायरल वीडियो ने एक बार फिर विधायक पुत्र को सुर्खियों में ला दिया है।


 

  • Related Posts

    पूर्णिया में नीतीश का ‘प्रगति’ अवतार! 485 करोड़ की सौगात से सजेगी मां पूरण देवी की नगरी; जीविका दीदियों को 261 करोड़ का ‘मेगा’ चेक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading