राष्ट्रीय खेल दिवस पर बांका में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर में कई प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

भागलपुर/पटना, 29 अगस्त 2025।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) क्षेत्रीय कार्यालय भागलपुर द्वारा बांका स्थित चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में एकदिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत सीबीसी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान कर किया।

खेलों से मिलता है अनुशासन का पाठ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा –
“राष्ट्रीय खेल दिवस हमें खेलों के माध्यम से प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और टीम भावना सीखने का अवसर देता है।”

प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि खेल दिवस खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। वहीं सीबीसी भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “एक घंटा खेल के मैदान में” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश है।

प्रतियोगिताओं में छात्रों की शानदार भागीदारी

  • प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं के रूप में अनन्या, ऋषि, खुशबू मुर्मू, श्रीओम और दुर्गाशक्ति को पुरस्कृत किया गया।
  • चित्रकला प्रतियोगिता में तनु प्रिया (प्रथम), श्रुति प्रिया (द्वितीय), जीविका भारती (तृतीय) रही, जबकि आराध्या एवं सपना को सांत्वना पुरस्कार मिला।
  • बैडमिंटन बालक युगल वर्ग में ओम-शिवम की जोड़ी विजयी रही, जबकि ऋषि-प्रियांशु उपविजेता बने।
  • बैडमिंटन बालिका युगल वर्ग में आकांक्षा-नेहा की जोड़ी प्रथम और अदिति-दीक्षा की जोड़ी उपविजेता रही।

सभी विजेताओं को मंच पर पुरस्कृत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीत

कार्यक्रम के अंत में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से संबद्ध मेसर्स रोबर्स रिक्रिएशन क्लब, मुंगेर ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे छात्रों और शिक्षकों ने खूब सराहा।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य संजय कुमार नवनीत, सभी शिक्षक, सीबीसी के प्रभात कुमार और संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


 

  • Related Posts

    जेडीयू दफ्तर बना ‘अखाड़ा’! नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के कार्यकर्ता; पकवान फेंके, कुर्सियां तोड़ीं; अपने ही नेताओं पर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading