2817 संविदा कर्मी लौटे काम पर, राजस्व महाअभियान में अब तक 2 लाख आवेदन जमा

पटना, 29 अगस्त 2025।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान को गति मिलनी शुरू हो गई है। विभाग की अपील के बाद संविदा कर्मियों की बड़ी संख्या काम पर लौट आई है। 29 अगस्त की शाम तक कुल 2817 विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी अपने-अपने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पास योगदान दे चुके हैं।

रैयतों की भारी भागीदारी

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, अभियान में अब तक करीब दो लाख आवेदन रैयतों द्वारा शिविरों में जमा किए गए हैं। इनमें प्रमुख जिले इस प्रकार हैं:

  • अररिया – 21,849 आवेदन
  • औरंगाबाद – 16,216 आवेदन
  • पटना – 10,947 आवेदन
  • गया – 10,082 आवेदन
  • खगड़िया – 9,251 आवेदन

आवेदन मुख्य रूप से ऑनलाइन जमाबंदी त्रुटि सुधार, ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन कराने, बंटवारा नामांतरण और उत्तराधिकार नामांतरण से संबंधित हैं। अधिकारी मानते हैं कि रैयतों की यह सक्रियता अभियान की सफलता का स्पष्ट संकेत है।

जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कुल 3 करोड़ 60 लाख जमाबंदियों में से अब तक 55 प्रतिशत जमाबंदी पंजी की प्रतियां रैयतों के बीच वितरित की जा चुकी हैं। शीर्ष जिलों की स्थिति इस प्रकार है:

  1. सीतामढ़ी – 89.99%
  2. वैशाली – 86.19%
  3. जहानाबाद – 83.38%
  4. गोपालगंज – 81.16%
  5. शेखपुरा – 80.73%

शेष जमाबंदी प्रतियों का वितरण भी अभियान की अवधि में प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में चीनी उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन और 25 नई मिलों की तैयारी तेज

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्वाद का नया ठिकाना बना ‘जायका मटन’, तिलकामांझी में भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुई खास फूड डेस्टिनेशन

    Share Add as a preferred…