भागलपुर: ऑटो पलटने से एक की मौत, महिला सहित तीन गंभीर रूप से जख्मी

भागलपुर। गोराडीह थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास पावर ग्रिड के पास हुए हादसे में मालवाहक ऑटो पलटने से मोहनपुर निवासी प्रमोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ऑटो में दो महिलाएं और चार लोग सवार थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गया। डायल-112 की पुलिस टीम ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक प्रमोद यादव, जो एक निजी फैक्ट्री में काम करते थे, घर लौट रहे थे। उनके तीन छोटे बच्चे हैं और परिवार की आजीविका मजदूरी से चलती थी। परिजनों ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसका उन्हें पता नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई।

डायल-112 की टीम के सब इंस्पेक्टर हरिंदर साह ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर ऑटो पलटी हुई थी और आसपास कोई अन्य वाहन मौजूद नहीं था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…