भागलपुर: नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे तीन आतंकियों के खतरे को देखते हुए 18 रेलवे स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा गया

भागलपुर। नेपाल के रास्ते बिहार में तीन आतंकियों के प्रवेश की सूचना मिलने के बाद राज्य के सात जिलों के 18 रेलवे स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इन स्टेशनों पर गहन जांच और अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

राज्य के गृह विभाग के आदेश के बाद अररिया, सुपौल, किशनगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और मधुबनी जिले के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा भागलपुर, पटना, गया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी जीआरपी और आरपीएफ को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।

रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी गई है। यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की जा रही है। गृह विभाग ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया है।

अतिरिक्त सुरक्षा के तहत आतंकियों के फोटो भी उपलब्ध कराए गए हैं, और सभी स्टेशनों पर गश्त एवं पूछताछ लगातार जारी है। इस मामले की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है।

रमण कुमार चौधरी, एसपी रेल, जमालपुर


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading