औरंगाबाद की रैली में गरजे प्रशांत किशोर, बोले – “आपसे अच्छे तो लालू जी हैं, जो अपने नवीं फेल बेटे को राजा बनाना चाहते हैं”

औरंगाबाद (बिहार)। जनसुराज यात्रा के तहत औरंगाबाद के अम्बा थाना क्षेत्र स्थित बभांडी खेल मैदान में प्रशांत किशोर ने जबरदस्त जनसभा को संबोधित किया। हजारों की भीड़ के बीच बुलडोज़र से फूलों की बरसात कर उनका स्वागत किया गया।

अपने भाषण में पीके ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता ने कभी अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट नहीं किया। जात-पात के नाम पर नेताओं को जिताया और इसी वजह से आज भी युवाओं को रोज़गार के लिए बाहर भटकना पड़ रहा है।

प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा –“आपसे अच्छे तो लालू जी हैं, जो अपने नवीं फेल बेटे को बिहार का राजा बनाना चाहते हैं। लेकिन आप कभी अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट नहीं कर पाए।”

उन्होंने ऐलान किया कि यदि 2025 विधानसभा चुनाव में जनता अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर वोट करेगी, तो यह दिवाली बिहार की बदहाली की “आखिरी दिवाली” होगी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर भी पीके ने निशाना साधा। उन्होंने कहा – “यही स्टालिन अपने प्रदेश में बिहारियों को देखना पसंद नहीं करते, पिटवाते हैं। अब वही बिहार में वोट मांगने आए हैं। लेकिन यह बिहार है बाबू, यहां की जनता जवाब देना जानती है।”

ये भी पढ़े..

लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…