पटना पुलिस की विशेष पहल: महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए ‘शक्ति सुरक्षा दल’ सक्रिय

11 जुलाई 2025 से महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए पटना में दो टीमों के साथ चल रही पहल

पटना, 27 अगस्त 2025। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा के निर्देशन में पटना पुलिस ने ‘शक्ति सुरक्षा दल’ का गठन किया है। यह पहल 11 जुलाई 2025 से सक्रिय है और इसका उद्देश्य युवतियों और महिलाओं तक पहुंच बनाना, उनसे संवाद स्थापित करना और उनमें सुरक्षा का भरोसा एवं आत्मविश्वास बढ़ाना है।

शक्ति सुरक्षा दल की टीम महिलाएं अपनी समस्याओं को निःसंकोच साझा कर सकें, इसके लिए उनकी शिकायतों को पूर्ण गोपनीयता के साथ दर्ज किया जाता है और आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।


दल की संरचना और कार्यप्रणाली

  • टीम 01: पूर्वी पटना क्षेत्र, नेतृत्व: पु.नि. अफसा परवीन
  • टीम 02: पश्चिमी पटना क्षेत्र, नेतृत्व: पु.अ.नि. माला शर्मा

टीमें स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर सक्रिय रहती हैं। शिक्षण संस्थानों के खुलने और बंद होने के समय ये विशेष रूप से सतर्क रहती हैं। कुछ पुलिसकर्मी सादे लिबास में भी तैनात किए गए हैं, ताकि महिलाओं को सहजता से सुरक्षा और मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।

  • टीम 01 संपर्क नंबर: 9296598170
  • टीम 02 संपर्क नंबर: 9296580210

दल की उपलब्धियां

  • एक माह में कुल 1,458 महिलाओं और युवतियों ने टीम से संपर्क किया।
  • 50 युवतियों की काउंसलिंग की गई।
  • 37 शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
  • 20 शिकायतों को संबंधित थानों को अग्रसारित किया गया।

उदाहरण:

  • एक युवती बिना परिवार को बताए पढ़ाई के लिए पटना आई थी। टीम 1 ने तत्काल काउंसलिंग कर परिजनों को बुलाकर सुरक्षित सुपुर्द किया।
  • श्रीकृष्णपुरी थाना क्षेत्र की एक युवती द्वारा अभद्र टिप्पणी की शिकायत पर टीम ने तीन युवकों को हिरासत में लिया और थाना को सुपुर्द किया।
  • टीम 2 ने पटना जंक्शन क्षेत्र में महिला यात्री का खोया बैग स्थानीय थाना और सीसीटीवी कंट्रोल रूम की मदद से सुरक्षित वापस दिलाया।

पटना पुलिस का संदेश

पटना पुलिस सभी महिलाओं और बच्चियों से अपील करती है कि वे निडर होकर अपनी बात रखें। उनकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

  • आपातकालीन स्थिति में डायल 112 करें।
  • महिला संबंधित शिकायतों के लिए टीम नंबर 9296598170 और 9296580210 पर संपर्क करें।

शक्ति सुरक्षा दल यह संदेश देता है कि पटना पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और विश्वास बनाए रखने के लिए सदैव सक्रिय, संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।


 

  • Related Posts

    अब ब्लॉक में ही होगा ‘स्पेशलिस्ट’ इलाज! बिहार सरकार का बड़ा फैसला; CHC में तैनात होंगे 1080 आंख और नाक-कान-गला के डॉक्टर, पटना दौड़ने की टेंशन खत्म

    Share Add as a preferred…

    Continue reading