भागलपुर के गोराडीह और जगदीशपुर में कई योजनाओं के लिए जमीन का चयन, जिलाधिकारी ने किया मुआयना

भागलपुर | 27 अगस्त 2025: जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को गोराडीह एवं जगदीशपुर अंचल में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए जमीन का निरीक्षण किया।

गोराडीह अंचल में उन्होंने

  • अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के छात्रावास भवन,
  • प्रखंड सह अंचल कार्यालय गोराडीह,
  • प्रमंडलीय खेल स्टेडियम,
  • तथा पावर सब स्टेशन के पास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हेतु भूमि का मुआयना किया।

वहीं, जगदीशपुर अंचल में उन्होंने

  • सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में केंद्रीय विद्यालय के लिए 5 एकड़ जमीन,
  • और पीएचएचडी गोदाम के पास सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों के लिए आवासीय भवन बनाने हेतु भूमि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था श्री महेश्वर प्रसाद सिंह तथा संबंधित अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…