एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में कार्य शुरू, भागलपुर में बैडमिंटन व तीरंदाजी का मिलेगा प्रशिक्षण

भागलपुर | 27 अगस्त 2025: राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार का खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में राज्य के सभी 38 जिलों में एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

भागलपुर में भी एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र को स्वीकृति मिल चुकी है और यहां बैडमिंटन एवं तीरंदाजी खेल विधा में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके संचालन की दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका है।

प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची विभाग से प्राप्त होगी। यहां खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, चिकित्सा, आधुनिक खेल उपकरण और प्रशिक्षण से जुड़ी अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

एकलव्य केंद्र का संचालन जिला पदाधिकारी भागलपुर की अध्यक्षता में गठित संचालन समिति करेगी। इस केंद्र में 12 से 14 वर्ष की उम्र वाले वे खिलाड़ी जिन्हें पहले चयन ट्रायल में चुना गया था, उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। खिलाड़ियों को पास के विद्यालयों में शिक्षा की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया जा सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में BJP विधायक रोहित पांडे की गाड़ी पर हमला, प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

    Share Add as a preferred…

    “मेरे सिर पर 1 करोड़ का कर्ज है, जमीन कैसे बेचूं?” टाउनशिप के लिए रजिस्ट्री पर रोक को लेकर विधान परिषद में गरजे RJD MLC सुनील सिंह

    Share Add as a preferred…