गणेशोत्सव 2025: रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए चलाए 380 से अधिक गणपति स्पेशल ट्रेन फेर

नई दिल्ली, 26 अगस्त 2025: गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर भारतीय रेलवे ने श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए 380 से अधिक गणपति स्पेशल ट्रेन फेर (ट्रिप्स) चलाने का ऐलान किया है। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है।

  • वर्ष 2023 में गणपति स्पेशल ट्रेन फेर: 305
  • वर्ष 2024 में गणपति स्पेशल ट्रेन फेर: 358

रेलवे ने गणपति स्पेशल ट्रेनों का संचालन 11 अगस्त 2025 से शुरू कर दिया है। विस्तृत जानकारी IRCTC की वेबसाइट, रेलवन ऐप और कंप्यूटरीकृत पीआरएस पर उपलब्ध है।

जोनवार फेरों का विवरण:

  • मध्य रेलवे: 296 फेर (महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र)
  • पश्चिम रेलवे: 56 फेर
  • कोंकण रेलवे: 6 फेर
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे: 22 फेर

मुख्य ठहराव स्टेशन:

  • कोंकण रेलवे: कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वार्मने, करंजडी, विन्हेरे, दीवानखावटी, कलांबनी बुद्रुक, खेड़, अंजनी, चिपलुन, कामथे, सावरदा, आदि।
  • मध्य रेलवे: दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलुन, कामथे, सावर्दा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आदि।
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे: एसएमएम हावेरी, हरिहर, दावणगेरे, बिरूर, अरसीकेरे, तुमकुरु, यशवंतपुर, कुनिगल, चन्नरायपटना, हसन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबाकापुत्तूर, बंटावाला।

भारतीय रेलवे ने कहा है कि त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी जोड़ी जाएंगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और टिकट की जानकारी IRCTC की वेबसाइट या रेलवन ऐप के माध्यम से सुनिश्चित करें।


 

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…