
पटना, 25 अगस्त।पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहटा और मनेर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर महाकाल गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी अवैध हथियारों की तस्करी करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो और रील बनाकर समाज में भय और दबदबा कायम करने की कोशिश कर रहे थे।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बरामद किए:
- 02 रायफल
- 01 रायफल जैसी गन
- 01 रिवॉल्वर
- 340 जिंदा कारतूस
- लगभग 5 लाख रुपये नकद
पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि गैंग पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी और आगे भी अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।


