कैबिनेट की बड़ी बैठक: अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स, किसान सलाहकार का मानदेय और वैशाली में फाइव स्टार होटल पर मुहर

पटना, 26 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 26 अहम फैसले लिए गए। इनमें बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बढ़ावा देने, किसान सलाहकार का मानदेय बढ़ाने और वैशाली में फाइव स्टार होटल/रिसॉर्ट के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को मिलेगा बढ़ावा
कैबिनेट ने पटना और गया हवाई अड्डों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रोत्साहित करने के लिए एयरलाइंस कंपनियों को Viability Gap Funding (VGF) देने की मंजूरी दी है।

  • पटना–काठमांडू रूट पर राउंड ट्रिप के लिए अधिकतम 5 लाख रुपये तक VGF दी जाएगी।
  • गया से शारजाह, बैंकॉक, सिंगापुर और कोलंबो रूट पर प्रत्येक राउंड ट्रिप के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये तक VGF की व्यवस्था की गई है।
    इन मार्गों पर कम से कम 150 यात्रियों की क्षमता वाली उड़ानों को ही अनुमति होगी। सरकार का मानना है कि इससे बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विदेशी पर्यटकों की आमद भी बढ़ेगी।

किसान सलाहकार का मानदेय बढ़ा
कृषि विभाग के प्रस्ताव पर किसान सलाहकार का मानदेय 13,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। यह बढ़ी हुई राशि 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी। राज्य में कुल 8463 किसान सलाहकार पदों में से 7047 वर्तमान में कार्यरत हैं। सरकार ने इसके लिए 67.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

वैशाली में बनेगा फाइव स्टार होटल/रिसॉर्ट
कैबिनेट ने वैशाली जिले में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मारक स्तूप के पास पांच एकड़ जमीन पर फाइव स्टार होटल/रिसॉर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह निर्माण PPP मोड में किया जाएगा। पहले इस परियोजना को 10 एकड़ में रिसॉर्ट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब संशोधित किया गया है।

पीडीएस डीलरों का कमीशन बढ़ा
सरकार ने पीडीएस डीलरों का कमीशन 47 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर अब 258.40 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

बैठक में औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज सहित कुल 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    बिहार के 638 बड़े पुलों की सुरक्षा जांच पूरी, 23 पुल गंभीर स्थिति में; मरम्मत और नए पुल निर्माण के दिए गए निर्देश

    Share Add as a preferred…