राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए बिहार के 3 शिक्षक चयनित, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

पटना, 25 अगस्त 2025।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित बिहार के तीन उत्कृष्ट शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस वर्ष जिन शिक्षकों का चयन हुआ है, उनमें शामिल हैं—

  • कुमारी निधि, प्राथमिक विद्यालय, सुहागी, किशनगंज
  • श्री दिलीप कुमार, ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, सुपौल
  • डॉ. प्रमोद कुमार, सैनिक स्कूल, नालंदा

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि—
“समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होना उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि आप इसी तरह लगन, निष्ठा और प्रेरणादायक कार्यों से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में योगदान करते रहेंगे।”

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की महत्ता

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार न केवल शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण को पहचान दिलाता है, बल्कि अन्य शिक्षकों और छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है।


 

  • ये भी पढ़े..

    प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में भावुक हुए रौशन आनंद, बोले- साजिश करने वाले सुन लें, हम टूटे नहीं हैं

    Share Add as a preferred…

    मां का साया बचपन में उठ गया, लेकिन हौसला नहीं टूटा; संघर्षों के बीच हिमाली राज बनीं SDM

    Share Add as a preferred…