डायल-112 से अब तक 43 लाख लोगों को मिली आपातकालीन सेवा

औसतन 14 मिनट में पहुंच रही पुलिस, 1833 वाहन तैनात

पटना, 25 अगस्त।बिहार पुलिस का डायल-112 आपातकालीन नंबर अब तक 43 लाख से अधिक लोगों को आपातकालीन सहायता दे चुका है। वर्ष 2022 में शुरू की गई इस सेवा ने सिर्फ इस साल ही 8 लाख से ज्यादा नागरिकों की मदद की है। इसकी जानकारी एडीजी (संचार एवं तकनीकी सेवा) एनके आजाद ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय, सरदार पटेल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।


14 मिनट में घटना स्थल तक पहुंच

  • वर्तमान में डायल-112 पर कॉल करने के बाद पुलिस को औसतन 14 मिनट का समय लगता है।
  • इस समय को कम करने की योजना पर काम चल रहा है।
  • चयनित कर्मियों को डेढ़ साल की ट्रेनिंग दी जाती है, इसी कारण स्टाफ बढ़ाने में समय लग रहा है।
  • लोकेशन ट्रैकिंग को और सटीक बनाने के लिए मोबाइल सेवा प्रदाताओं को भी निर्देश दिए गए हैं।

1833 वाहन कर रहे हैं काम

  • कुल वाहन: 1833
    • चार पहिया: 1283
    • दो पहिया: 550
  • इन वाहनों के जरिए 24 घंटे आपातकालीन सेवा उपलब्ध है।

किस तरह की कॉल आ रही हैं

साल 2025 में अब तक डायल-112 पर आए कॉल्स में:

  • 6 लाख कॉल सामान्य विधि-व्यवस्था से जुड़े
  • 1 लाख कॉल घरेलू एवं लैंगिक हिंसा से संबंधित
  • 43 कॉल एंबुलेंस सेवा के लिए
  • 33 हजार कॉल अगलगी की घटनाओं से संबंधित

जनता की प्रतिक्रिया

  • सेवा लेने वालों में से 10–15% लोग ही फीडबैक देते हैं
  • इनमें से 90% लोग संतुष्ट हैं।
  • भविष्य में सभी लाभार्थियों से ऑनलाइन फीडबैक लेने की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा पर खास पहल

  • 5 सितंबर 2024 से डायल-112 के माध्यम से महिलाओं की यात्रा सुरक्षा सुनिश्चित करने की विशेष पहल शुरू हुई।
  • अब तक 200 से अधिक महिलाओं को सुरक्षा दी जा चुकी है।
  • इस नंबर से अग्निशमन, महिला एवं बाल सुरक्षा, एंबुलेंस समेत सभी आपात सेवाएं एकीकृत कर दी गई हैं।

 

  • ये भी पढ़े..

    हलवाई की दुकान पर दर्दनाक हादसा, खौलते तेल में गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत; परिजनों ने कार्रवाई की मांग की

    Share Add as a preferred…