बिहार पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचपकड़ी थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में चल रही अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में पुलिस ने विकास साहनी और प्रकाश साहनी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी में मिला हथियार बनाने का जखीरा

पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर से बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया। इसमें –

  • 01 राइफल का बैरल
  • 01 देसी कट्टा का बैरल
  • 03 राइफल का बट
  • कटर मशीन, आयरिश मशीन
  • आधार कार्ड, फिंगर प्रिंट मशीन
  • हथियार निर्माण से जुड़े उपकरण

जाली दस्तावेज बनाने का खेल भी उजागर

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी न सिर्फ अवैध हथियार बना रहे थे बल्कि जाली दस्तावेज तैयार करने का धंधा भी कर रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और इनके नेटवर्क की पड़ताल जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…