“गरीबी की मार: रिश्तेदारों से कर्ज लेकर हो रहा शव का अंतिम सफर”

भागलपुर।गोराडीह प्रखंड के पिपरा गांव निवासी मजदूर संजीत राय (45 वर्ष) की चंडीगढ़ में हत्या हो गई। परिवार की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि परिजन गोतिया और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर शव गांव मंगवा रहे हैं। रविवार दोपहर तक शव गांव पहुंचने की संभावना है।

बीस साल से चंडीगढ़ में कर रहा था मजदूरी

मृतक का पुत्र अमित ने बताया कि उनके पिता करीब 20 वर्षों से चंडीगढ़ में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। 18 अगस्त की रात वह काम पर फैक्ट्री जा रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

घर में चूल्हा तक नहीं जला

अमित ने रोते हुए कहा कि पिछले चार दिनों से घर में चूल्हा तक नहीं जला है। गांव के लोगों और रिश्तेदारों की मदद से किसी तरह खाने-पीने का इंतजाम हो रहा है। अब कर्ज लेकर पिता का शव गांव लाया जा रहा है।


  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…