भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा के बंदी वार्डों का होगा जीर्णोद्धार

भागलपुर। विशेष केंद्रीय कारा के सात बंदी वार्डों का अब जीर्णोद्धार (रेनोवेशन) होगा। इसके लिए करीब 2 करोड़ 20 लाख 15 हजार 400 रुपये खर्च किए जाएंगे। भवन निर्माण विभाग ने इस काम के लिए निविदा आमंत्रित कर दी है।

चार महीने में पूरा होगा काम

चयनित ठेकेदार को चार महीने के भीतर कार्य पूरा करना होगा। रेनोवेशन कार्य का टेंडर 26 सितंबर को खुलेगा

बंदी खुद करेंगे काम, मिलेगा मेहनताना

इस बार की खास बात यह है कि ठेकेदारों को बाहर से मजदूर नहीं लाने होंगे। इसके बजाय, जेल के सजायाफ्ता बंदी ही मरम्मत कार्य में लगाए जाएंगे और उन्हें इसके लिए मजदूरी भी दी जाएगी।

वार्डवार रेनोवेशन खर्च

  • वार्ड संख्या 47 : ₹32.87 लाख
  • वार्ड संख्या 45 एवं 46 : ₹62.42 लाख
  • वार्ड संख्या 42 (ए) एवं 44 : ₹62.80 लाख
  • वार्ड संख्या 22 एवं 25 : ₹62.42 लाख

भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव कार्यालय में निविदा आमंत्रित की गई है।


 

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जदयू दफ्तर में ‘निशांत’ की धमक! सदस्यता के चौथे दिन ही संभाला मोर्चा; कार्यकर्ताओं से बोले- “युवाओं को जोड़ो, पिता के काम को घर-घर पहुंचाओ”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading