भागलपुर: कॉलेज कर्मी पर छेड़खानी का आरोप, छात्र ने की पिटाई, मामला पुलिस तक पहुंचा

भागलपुर। सबौर कॉलेज में शुक्रवार को हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब एक छात्र ने कॉलेज कर्मी की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि कर्मी पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा, जिसके बाद छात्र ने गुस्से में आकर कॉलेज परिसर में ही उसकी पिटाई कर दी।

घटना यहीं नहीं रुकी। छात्र ने कर्मी को कॉलर पकड़कर सड़क पर भी घसीटा, इस दौरान कई लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। मामला बिगड़ता देख कॉलेज के कुछ शिक्षकों ने छात्र को फटकार लगाई और बीच-बचाव किया।

सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने छात्र को समझा-बुझाकर छोड़ दिया, जबकि आरोपी कॉलेज कर्मी को थाना ले जाया गया।

दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप
छात्र और कॉलेज कर्मी दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। चर्चा है कि कर्मी ने छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद छात्रा ने अपने कुछ परिचितों को बुलाया और फिर घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई
सबौर थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामला फिलहाल छेड़खानी से जुड़ा बताया जा रहा है। यदि पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त होता है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    जेपी आंदोलन के हर सेनानी को मिलेगा सम्मान, छूटे नाम जोड़ने के लिए बनेगी समिति: मुख्यमंत्री

    Share Add as a preferred…

    प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में भावुक हुए रौशन आनंद, बोले- साजिश करने वाले सुन लें, हम टूटे नहीं हैं

    Share Add as a preferred…