औंटा–सिमरिया के बीच नवनिर्मित 6 लेन गंगा पुल का प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम स्थित गंगा नदी पर बने औंटा (मोकामा)–सिमरिया (बेगूसराय) 6 लेन गंगा पुल का उद्घाटन किया।

8.150 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 1.865 किलोमीटर लंबा पुल शामिल है। 1871 करोड़ रुपये की लागत से बने इस वर्ल्ड क्लास ब्रिज से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आधुनिक रोड कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने पुल का निरीक्षण किया तथा रोड शो किया। सड़क किनारे हजारों की संख्या में जुटी भीड़ ने नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

नए पुल के चालू होने से भारी वाहनों को अब 100 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि केवल 8 किलोमीटर में यात्रा पूरी होगी। इससे समय, ईंधन और लॉजिस्टिक लागत की बचत होगी।

इससे सुपौल, मधुबनी, अररिया और बेगूसराय जैसे जिलों की दक्षिण बिहार के शेखपुरा, नवादा और लखीसराय से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही बरौनी रिफाइनरी, थर्मल पावर स्टेशन, उर्वरक कारखाने और डेयरी सहित स्थानीय उद्योगों को भी मजबूती मिलेगी।

यह पुल मखाना, केला, दूध और मक्का जैसी स्थानीय कृषि उपज को बड़े बाजारों तक पहुँचाने में सहायक होगा और नए रोजगार अवसर पैदा करेगा।


 

  • Related Posts

    बीपीएससी वाली ‘मैडम’ की सड़क हादसे में मौत! जमुई में अज्ञात ट्रक ने ऑटो को रौंदा; मायके से ससुराल लौट रही थीं शिवानी, उजड़ गया घर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading