भागलपुर : बिहपुर में आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का कार्यक्रम

बिहपुर। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शनिवार को बिहपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह और एसडीपीओ ओमप्रकाश ने सभास्थल और हैलीपेड का मुआयना किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

डिप्टी सीएम के लिए हैलीपेड का निर्माण बिहपुर प्रखंड मैदान में किया गया है। यहीं से वे सुबह 10 बजे सर्वोदया प्लस टू स्कूल के मैदान पहुंचेंगे, जहां वे बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में भावुक हुए रौशन आनंद, बोले- साजिश करने वाले सुन लें, हम टूटे नहीं हैं

    Share Add as a preferred…

    मां का साया बचपन में उठ गया, लेकिन हौसला नहीं टूटा; संघर्षों के बीच हिमाली राज बनीं SDM

    Share Add as a preferred…