पीएम मोदी के गया दौरा पर लालू यादव का तंज: “जेडीयू का पिंडदान करने आ रहे पीएम”

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया दौरे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने करारा हमला बोला है। दोनों नेताओं ने इस दौरे को जुमलेबाजी और राजनीतिक ड्रामा करार दिया।

लालू यादव का तंज: “पिंडदान करने आ रहे पीएम”

लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा—
“गया पिंडदान के लिए प्रसिद्ध है और प्रधानमंत्री मोदी वहां नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी जेडीयू का पिंडदान करने आ रहे हैं।”

केंद्र सरकार पर आरोप

लालू यादव ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और जेडीयू की डबल इंजन सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया, गरीबों-पिछड़ों के अधिकार कमजोर किए और संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा जमाने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कारण ही बिहार में गरीबी और अपराध बढ़ा है।

तेजस्वी यादव का भी वार

इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब “झूठे वादों और जुमलेबाजी” से तंग आ चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।

पीएम मोदी के गया दौरे से पहले ही लालू-तेजस्वी के हमलों ने बिहार की सियासत का माहौल गरमा दिया है। अब देखना होगा कि प्रधानमंत्री अपने भाषण से विपक्ष के इन तंजों का कैसे जवाब देते हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…

    “PM आवास की आखिरी किस्त के लिए मांग रहा था ₹10 हजार घूस, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा”

    Share Add as a preferred…