भागलपुर में तैनात अवर निबंधक विनय सौरभ पर EOU का शिकंजा, करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा

पटना/भागलपुर।आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को जिला अवर निबंधक कार्यालय, भागलपुर में पदस्थापित विनय सौरभ के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के तहत बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक साथ उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की और करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया।

चार ठिकानों पर छापेमारी

EOU ने एक साथ निम्न स्थानों पर दबिश दी—

  • पैतृक आवास: सेनुआर, थाना शिवसागर, जिला रोहतास (सासाराम)
  • निजी निवास: अभिनव इनक्लेव, खंजरपुर, थाना बरारी, जिला भागलपुर
  • एक अन्य आवास: पैनोरमा सिटी, बाईपास रोड, थाना सदर, जिला पूर्णिया
  • कार्यालय: जिला अवर निबंधक कार्यालय प्रकोष्ठ, भागलपुर

दर्ज हुआ भ्रष्टाचार का केस

इस संबंध में आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 21/2025, दिनांक 21.08.2025 दर्ज किया गया है। आरोप विनय सौरभ पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत लगाया गया है।

वैध आय से लगभग दोगुनी संपत्ति

EOU की जांच में खुलासा हुआ कि विनय सौरभ ने अपनी ज्ञात वैध आय ₹1,43,85,000/- (एक करोड़ तैतालीस लाख पचासी हजार) के मुकाबले ₹2,70,78,000/- (दो करोड़ सत्तर लाख अठहत्तर हजार) की संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की है।
यानी उनकी संपत्ति उनकी वैध आय से 188.23% अधिक पाई गई है।


EOU की इस कार्रवाई ने जिला अवर निबंधक कार्यालय समेत पूरे विभाग में हड़कंप मचा दिया है। माना जा रहा है कि आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…

    “PM आवास की आखिरी किस्त के लिए मांग रहा था ₹10 हजार घूस, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा”

    Share Add as a preferred…