भागलपुर कोचिंग डिपो में आयोजित हुई “विजिलेंस जागरूकता अभियान 2025”, कर्मचारियों को दी गई ईमानदारी और पारदर्शिता की सीख

भागलपुर, 21 अगस्त 2025: मालदा मंडल के डिविजनल रेलवे मैनेजर, श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में भागलपुर कोचिंग डिपो में आज “Vigilance – Our Shared Responsibility” विषय पर एक सेमिनार और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विजिलेंस जागरूकता अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में DME/भागलपुर और AME/भागलपुर उपस्थित रहे और उन्होंने रेलवे में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि विजिलेंस किसी एक विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी रेलवे कर्मचारियों की साझा जिम्मेदारी है।

सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को रोकथाम आधारित विजिलेंस उपायों और दैनिक कार्यों में ईमानदारी बनाए रखने के महत्व के बारे में sensitized किया गया। क्विज प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम रोचक, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बन गया।

मालदा मंडल में तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य भारतीय रेलवे में पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना है।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…