तेजस्वी यादव बोले- राहुल गांधी को बनाएंगे प्रधानमंत्री, जनता लेगी पाई-पाई का हिसाब

नवादा। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर गरीबों का वोट काट रही है। जिन लोगों ने पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान किया था, उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया है।

तेजस्वी ने कहा, “अब जनता पाई-पाई का हिसाब लेगी। अगली बार जब भी लोकसभा चुनाव होगा, राहुल गांधी को हमलोग प्रधानमंत्री बनाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि 20 साल से चली आ रही सरकार को अब उखाड़ फेंकना है। बिहार को तेज रफ्तार से आगे बढ़ाना है। विकास करना है। हम नौजवानों के पास विजन है और हम नया बिहार बनाएंगे।

तेजस्वी ने सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने की बात कही और राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वह हमारी नकल कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में ‘जॉब माफिया’ का बड़ा खेल बेनकाब! बैंकिंग परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का औचक निरीक्षण, नर्सिंग सेवा पर मिली शिकायत तो मौके पर लगाई फटकार

    Share Add as a preferred…