भागलपुर में ऑनलाइन कैब सेवा शुरू, कार कैब में लोगों की दिलचस्पी नहीं

भागलपुर। शहर में ऑनलाइन कैब सर्विस की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल यह सेवा बाइक टैक्सी के रूप में उपलब्ध है और इस माह के अंत तक ई-रिक्शा सेवा भी शुरू हो जाएगी। इसके बाद कार कैब की योजना है, लेकिन इसमें लोगों की रुचि नज़र नहीं आ रही है।

जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार ने बताया कि सेवा का संचालन सुल्तानगंज से नवगछिया तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार कैब सर्विस के लिए संचालकों के साथ बैठक की गई, लेकिन किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

मतलब यह कि भागलपुरवासी अभी तक बाइक टैक्सी और ई-रिक्शा जैसी सस्ती और आसान सेवाओं को ही तरजीह दे रहे हैं, जबकि कार कैब की मांग कम है।


 

  • Related Posts

    Bihar Women Welfare: बिहार की महिलाओं को ‘मातृ वन्दना’ की बड़ी सौगात! 4 साल में 18 लाख से अधिक के खाते में पहुंची राशि; जानें कैसे लें लाभ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading