भागलपुर : समाहरणालय परिसर में खुलेगी दीदी की रसोई, आमजनों को मिलेगी सुविधाएं

भागलपुर। राज्य सरकार ने आमजनों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी 38 जिलों के समाहरणालय परिसर में नागरिक अनुकूल बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। इसमें प्रतीक्षालय, शौचालय (महिलाओं के लिए अतिरिक्त), स्वच्छ पेयजल और दीदी की रसोई शामिल होगी।

दीदी की रसोई में आने वाले लोगों को अल्पाहार और भोजन निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को सभी आयुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश की कॉपी भेज दी है।

विभाग की ओर से बताया गया कि जिले के सुदूरवर्ती इलाकों से लोग अपने कार्यों के लिए समाहरणालय पहुंचते हैं, जहां उन्हें बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशानी होती है। ऐसे में अब उन्हें मुफ्त टॉयलेट, स्वच्छ पानी जैसी सेवाएं तो मिलेंगी ही, साथ ही दीदी की रसोई काउंटर पर नाश्ता, भोजन और चाय-स्नैक्स भी उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे।

इस कदम से जिले के दूरदराज़ से आने वाले नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    भागलपुर में पुलिस जवानों को दिलाई गई विशेष शपथ, कानून-व्यवस्था मजबूत करने का सख्त संकल्प

    Continue reading
    तेज़ रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से मजदूर सोनू की मौत, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम; परिवार में कोहराम

    Continue reading