पटना: जदयू नेता श्याम रजक की धर्मपत्नी अलका रजक के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की गहरी संवेदना

पटना, 19 अगस्त।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक की धर्मपत्नी अलका रजक के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि “अलका रजक जी के निधन के समाचार से मैं अत्यंत दुखी हूँ। वे विधि के क्षेत्र से जुड़ी रहीं और एक सामाजिक व धर्मपरायण महिला थीं। उनके निधन से सामाजिक एवं विधिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।”

मुख्यमंत्री ने श्याम रजक से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से सांत्वना भी दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और साहस मिले।

अलका रजक के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। जदयू कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी इस दुखद क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: “सिर्फ पुलिस नहीं, आदेश देने वालों की भी हो जांच”

    Share Add as a preferred…

    खान सर-रोशन आनंद विवाद में अवध ओझा की एंट्री! बोले- “मैंने पहले ही खान सर को मैसेज कर कहा था, मामला बढ़ाओ मत”

    Share Add as a preferred…