तेज प्रताप यादव का राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर अब तक सबसे बड़ा हमला

राजनीति में एक बार फिर से बयानबाज़ी तेज हो गई है। नबीनगर विधानसभा से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ़ डब्लू सिंह के गाड़ी चालक और एक मीडिया पत्रकार के साथ मारपीट की घटना पर पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

तेज प्रताप यादव ने एक्स (X) पर पोस्ट कर कहा कि “मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने निकले हैं या लोकतंत्र को तार-तार करने। जिस तरह से विधायक डब्लू सिंह के चालक और एक पत्रकार भाई के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना हुई, वह बेहद शर्मनाक है। मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूँ।”

https://www.facebook.com/100044513106239/posts/1341892857304472/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6vhttps://www.facebook.com/share/p/19ZRWDYqMq/

तेज प्रताप ने आगे चेतावनी भरे लहजे में लिखा कि “मैं तेजस्वी को कहना चाहता हूँ कि अभी भी समय है। अपने आस-पास के जयचंदों से सावधान हो जाओ, नहीं तो चुनाव में बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा। अब आप कितने समझदार हैं यह चुनाव परिणाम तय कर देगा।”

तेज प्रताप यादव का यह बयान सियासी हलचल पैदा करने वाला माना जा रहा है।

Related Posts

दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Share Add as a preferred…

Continue reading