भागलपुर : मुसहरी घाट पर बरारी थाना के चालक की पिटाई, नशेड़ी युवकों से उलझा मामला

भागलपुर। रविवार की शाम बरारी थाना के निजी चालक को मुसहरी घाट पर नशे में धुत युवकों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार थाना का निजी चालक किसी काम से अकेले ही मुसहरी घाट पहुंचा था। वहां पहले से मौजूद कुछ युवक नशा कर रहे थे। चालक ने उन्हें रोकने और थाने चलने के लिए कहा। इसी दौरान युवकों ने विरोध करते हुए चालक से हाथापाई शुरू कर दी और मारपीट कर दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बरारी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मुसहरी घाट पर अक्सर असामाजिक तत्व जुटते हैं और शराब या अन्य नशा करते हैं। लोगों ने ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


 

  • Related Posts

    सारण में ‘इंसानियत’ शर्मसार! 15 साल की छात्रा से गैंगरेप के बाद जिंदा कुएं में फेंका; मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर निकली जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading