प्रेम विवाह से नाराज मायके वालों ने बेटी और 2 महीने के बेटे पर किया कुल्हाड़ी से हमला

भागलपुर। जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में एक विवाहिता और उसके दो महीने के बेटे पर उसके मायके वालों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में विवाहिता करिश्मा (22), उसके ससुर सुमेर मंडल और अन्य परिवारजन घायल हो गए हैं। ससुर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, करिश्मा और लवकुश (24) की मुलाकात कोचिंग संस्थान में हुई थी। दोनों ने लगभग ढाई साल पहले अपने घरवालों की नाराजगी के बावजूद कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद करिश्मा के परिवार ने उससे बातचीत बंद कर दी थी।

करीब दो महीने पहले करिश्मा ने बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद उसके मायके वालों का गुस्सा और बढ़ गया। पिता निर्मल मंडल, भाई पवन मंडल और चाचा हथियार लेकर ससुराल पहुँचे और घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में कुल पांच लोग जख्मी हुए, जिन्हें भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परबत्ता थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…